Monday, 15 August 2022

कहाँ खो गए ....

 


इस दुनिया की भीड़ में  तुम कहाँ खो गए । 

आसूं भी  सुख गए, मन ही मन हम रो गए  ।।  

अब आप हमारें  यादों  में ही जिन्दा हो गए । 

अपने  यादों के सायें में हमें छोड़ तो गए ।।  

आप अपनों को छोड़कर किसके हो गए । 

आसूं भी  सुख गए, मन ही मन हम रो गए ।।

(यह सभी को समर्पित है,जो आज हमारें साथ नहीं रहें।)

Sunday, 14 August 2022

घर घर तिरंगा फहराते हैं.....



आज़ादी का अमृत उत्सव मनाते हैं। 

हर घर, घर घर तिरंगा फहराते  हैं। 

केसरिया रंग हैं त्याग बलिदान का। 

सफेद रंग शांति एकता सन्मान का। 

अशोक चक्र हैं शांति का सन्देश हैं।

हरा, विश्वास, उर्वरता का आदेश हैं।

इसीसे हम भारत देश को जानते हैं। 

हर घर, घर घर तिरंगा फहराते हैं।