Thursday, 31 December 2020

नया साल शुभ हो, हर जन कहता हैं....


जब एक अंक बदल जाता हैं । 

उसके बाद नया साल आता हैं। 

सप्ताह के दिन तो वही रहता हैं।  

लेकिन दिन का अंक बदल जाता हैं। 

जब नया अंक साल में बदलता हैं। 

नया साल शुभ हो, हर जन कहता हैं। 

Wednesday, 21 October 2020

खड़ा हैं जो ईटों पर....


कमर पे हाथ रखकर।  
खड़ा हैं जो ईटों पर। 
राजा पंढरी का हैं जो,
देवो के देव  है वो। 
आशीर्वाद देते हैं भक्तों को,
अपनी नज़र रखकर। 
खड़ा हैं जो ईटों पर। 
कमर पे हाथ रखकर।  

Friday, 12 June 2020

ऐसी हैं शिव तेरी काया....


ऐसी हैं शिव तेरी काया। 
रूप हैं जो सब को भाया। 
नीलकंठ, गंगाधर, महादेव,
यह हैं तेरी लीला और माया। 

देवों के देव महादेव, नाम कालेश्वर...



देवों के देव महादेव, नाम कालेश्वर।
ऐसा सजता जब  हैं फूलों मे इश्वर। 
नमन हैं ऐसे देवों के देव महदेव को,
नमन हैं ऐसे नीलकंठ जो हैं महेश्वर। 

हरियाली बोलती हैं आसमां देखकर...



तस्वीर बोलती हैं आसमां पे झुककर।
हरियाली बोलती हैं आसमां देखकर। 
ऐसा नज़ारा देखने को मन करता हैं.
देखते  रह गएँ हम  नज़र झुकाकर। 
हरियाली बोलती हैं आसमां देखकर। 


























Wednesday, 20 July 2016

बेंगलुरु का हैं राजमहल...

राजभवन खड़ा हैं शान से 
खड़ा हैं वो अपने मान से 
हरियाली का वस्त्र पहनकर 
दुल्हन खड़ी हैं सजधजकर 
बेंगलुरु का हैं राजमहल 
इसे देख मन जाता हैं बहल 
खड़ा हैं जैसे अपने आन से 
खड़ा हैं वो अपने मान से 
राजभवन खड़ा हैं शान से 




तस्वीर में सजाते...


जब बीतता हैं एकेक पल 
जब वो बन जाता हैं कल 
बचपन की वो तस्वीर 
दिखती हैं अपनी तक़दीर 
यादों में सजाते हैं वो कल
तस्वीर में सजाते हैं वो पल  
तेजी से गुजरता हैं पल
जब वो बन जाता हैं कल

Monday, 18 July 2016

यह शहर कैसा चमकता हैं...

यह शहर कैसा चमकता हैं
अँधेरे में कैसे दमकता हैं
यहाँ इमारतें  कुछ बोलती हैं
प्रगति का राज़ खोलती हैं
शांघाई हैं इस शहर का नाम
चमकना ही हैं इसका काम 
यह शहर कैसा चमकता हैं
अँधेरे में कैसे दमकता हैं

Thursday, 28 August 2014

रंगोली बोलती हैं.…


रंगोली कुछ हमसे बोलती हैं..
दिल के राज हमसे  खोलती हैं  

मयूर पंखलीये  सजती हैं 
सप्तरंग से अब जचती हैं 
नयें उत्साह से  यह डोलती  हैं 
रंगोली कुछ हमसे बोलती हैं 



Saturday, 13 April 2013

सूरज निकला ....


सुनहरी किरणों का फैला कर ज़ाल  
सूरज निकला लेकर अपनी चाल 
पहाड़ों के पीछे से  उप्पर चढ़कर 
सूरज की किरणें पेड़ों को चीरकर 
जमीं पर बिछाकर एक सुनहरी शाल   
सूरज निकला लेकर अपनी चाल